मंदसौर। समग्र पोर्टल एवं लोक सेवा केंद्रों के माध्यम समग्र से दी जाने वाली सेवाएं आज 4 फरवरी से 10 फरवरी तक बंद रहेगी। तकनीकी सुधार और सिस्टम ऑपरेशन के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सके। लोक सेवा गारंटी के जिला प्रबंधक वैभव बैरागी द्वारा बताया गया कि इस दौरान ऑनलाइन सेवाएं जैसे आय, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी सेवाएं जो समग्र से संबंधित है वह सेवाएं बंद रहेगी।