BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 1:39 pm
BIG NEWS : मप्र कैबिनेट की बैठक आज; कई नीतियों को मिलेगी मंजूरी, सीएम शेयर करेंगे जापान यात्रा का अनुभव, सेमी कंडक्टर-ड्रोन संवर्धन नीति पर होगी चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान की पांच दिन की यात्रा से लौटने के बाद आज पहली कैबिनेट बैठक होगी। इसमें सीएम यादव मंत्रिमंडल के साथियों से जापान यात्रा के अनुभव शेयर करेंगे। इस दौरान जापान की संस्कृति पर चर्चा के साथ मुख्यमंत्री 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में जापान की ओर से किए जाने वाले संभावित निवेश के बारे में भी जानकारी देंगे। इसके साथ ही कैबिनेट में जीआईएस की तैयारियों के संबंधित कई नीतियों को मंजूरी मिलने की भी संभावना है।


मंत्रालय में दोपहर तीन बजे से होने वाली कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार के बजट के आधार पर सभी विभागों के बजट की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। सरकार ने अब तक युवा, गरीब, अन्नदाता और महिला सशक्तिकरण मिशन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के फार्मूले जी वाई ए एन पर अमल शुरू कर दिया है। अब किसानों को फोकस कर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। प्रदेश सरकार के नए वित्तीय बजट में इन सभी वर्गों से संबंधित मिशन के लिए बजट प्रावधान किए जाने और इन वर्गों की योजनाओं पर फोकस करने पर भी चर्चा होगी।


इंदौर की हुकुमचंद मिल की देनदारी निपटेगी, पीएम आवास योजना 2.0 को मंजूरी
नगरीय विकास और आ‌वास विभाग की ओर से पीएम आवास योजना 2.0 के क्रियान्वयन का प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके तहत कामकाजी महिलाओं, श्रमिकों, शहरी प्रवासियों, बेघर लोगों और छात्रों को किराए पर सस्ते आवास दिए जाएंगे। इससे वे महंगे इलाकों में रहने की मजबूरी से बच सकेंगे। अब अफोर्डेबल हाउसिंग श्रेणी में सरकारी एजेंसियों के साथ निजी बिल्डर और डेवलपर भी आवास बना सकेंगे जिसमें रेंटल हाउसिंग की नई श्रेणी जोड़ी जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE