BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 1:57 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर निरोग्यम नीमच अभियान का शुभारंभ, विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने दिखाई हरी झंडी, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश को टीबी, कुपोषण, कुष्ठ रोग एवं अन्य बीमारियों से मुक्त करने के उद्देश्य से "निरोग्यम नीमच अभियान" की शुरुआत की गई। मनासा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने इस अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया और जागरूकता रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने कहा, "स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की नींव है। यह अभियान हमारे क्षेत्र को बीमारियों से मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर हम समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करेंगे।"

अभियान के प्रमुख उद्देश्य-
यह अभियान 3 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक चलेगा और निम्नलिखित कार्यक्रमों के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया जाएगा-

1. 100 दिवसीय टीबी अभियान – टीबी रोगियों की पहचान और निःशुल्क उपचार।
2. सुपोषित नीमच – कुपोषण से मुक्ति हेतु विशेष योजनाएं।
3. आरबीएसके कार्यक्रम – बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार।
4. मिशन इंद्रधनुष – शिशु एवं मातृ टीकाकरण।
5. आरसीएच अभियान – प्रजनन और बाल स्वास्थ्य सेवाएं।
6. आयुष्मान भारत योजना – पात्र लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉ बी. भायल, पवन बारिया एसडीएम सहित स्वस्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे समाज में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़े और बीमारियों को जड़ से समाप्त किया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE