BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 3:49 pm
REPORT : विधायक दिलीप सिंह परिहार ने संभागीय समीक्षा बैठक में उठाए विकास कार्यों के मुद्दे, मप्र शासन के अपर प्रमुख सचिव राजेश राजोरा ने कलेक्टर को दिए नीमच-झालावाड मार्ग फोरलेन प्राक्कलन प्रस्ताव भेजने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उज्जैन में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में नीमच विधानसभा क्षेत्र में नीमच-झालावाड मार्ग को फोरलेन बनाने प्राक्कलन तैयार करने सहित अन्य विकास कार्यों की धीमी गति का मामला विधायक दिलीपसिंह परिहार ने उठाया, जिस पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे म.प्र.शासन के अपर प्रमुख सचिव राजेश राजोरा ने कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
बैठक में संभाग के सभी विधायक, संभागायुक्त, कलेक्टर आदि अधिकारी सम्मिलित हुए, जिसमें नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने नीमच में सीएम राईज स्कूल का निर्माण शुरू होने में हो रही देरी, बघाना रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण, सिटी फोरलेन निर्माण, हिंगोरिया फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण की धीमी गति के साथ ही शहर में नगरपालिका के माध्यम से किए जा रहे सांवरिया सेठ मंदिर के पीछे नाला सौन्दर्यीकरण और सिटी रोड पर खेल स्टेडियम के निर्माण में हो रही लेतलाती का मुद्दा उठाया, जिस पर अपर प्रमुख सचिव राजेश राजोरा ने कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा से सवाल किया, तो कलेक्टर ने जो दिक्कते हैं, उनके बारे में अवगत करा दिया और निर्माण कार्यों के सम्बंध में कहा कि कार्य गतिशील है। इस दौरान नीमच-झालावाड रोड को फोरलेन बनाने प्राक्कलन तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। 
बैठक में अपर प्रमुख सचिव राजोरा ने लोक निर्माण विभाग, भारतीय राश्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, जल संसाधन विभाग, पीआईयू, स्वास्थ्य विभाग निर्माण कार्य, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान नीमच-झालावाड मार्ग को मप्र की सीमा तक फोरलेन बनाने सीएम की घोशणा का मुद्दा भी उठा, जिस पर अपर मुख्य सचिव ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। 
ज्ञातव्य है कि उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर मप्र शासन ने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसको लेकर संभागीय समीक्षा भी की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE