BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 4:06 pm
KHABAR : नीमच में विधायक परिहार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने किया निरोग्‍यम नीमच अभियान का शुभारंभ, बोले- निरोग्‍यम नीमच स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा का महत्‍वपूर्ण अभियान है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों की स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा के लिए प्रारंभ 21 दिवसीय ‘’निरोग्‍यम् नीमच अभियान’’ बहुत ही महत्‍वपूर्ण अभियान है। यह बात नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार ने मंगलवार 4 फरवरी को जिला चिकित्‍सालय नीमच में निरोग्‍यम् नीमच वृहद जागरूकता रैली को रवाना कर, निरोग्‍यम् नीमच अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही। इस मौके पर विधायक दिलीप सिह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिंह चौहान,  नीमच न.पा.अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपड़ा, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने हरी झण्‍डी दिखाकर, वृहदनिरोग्‍यम् नीमच जागरूकता रैली को रवाना कर, निरोग्‍यम् नीमच अभियान का शुभारंभ किया।
जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान ने निरोग्‍यम् नीमच अभियान की सराहना करते हुए कहा, कि यह अभियान जिले के नागरिकों की स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की अभिनव पहल है। इसके माध्‍यम से जिले के सभी नागरिकों को स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों का लाभ सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा हैं।  निरोग्‍यम् नीमच जागरूकता रैली जिला चिकित्‍सालय नीमच से प्रारंभ होकर शहर में सब्‍जी मण्‍डी, कमल चौक, घण्‍टाघर, नयाबाजार, बारादरी , फ्वारा चौक, सहित विभिन्‍न मार्गाे से होकर पुनरू जिला चिकित्‍सालय आकर रैली का समापन हुआ। रैली में आंगनवाडी, आशा कार्यकर्ता, स्‍वास्‍थ्‍य अमला एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे।
इस मौके पर एसडीएम नीमच संजीव साहू, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील, डॉ.मनीष यादव, डॉ.आर.के.खाद्योत, डॉं.संगीता भारती, डॉ.विजय भारती व अन्‍य चिकित्‍सकगण, स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारी व अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

मनासा में विधायक मारू ने किया ‘’निरोग्‍यम नीमच अभियान’’ का शुभारंभ
जिले के उपखण्‍ड मुख्‍यालय मनासा में ‘’निरोग्‍यम नीमच अभियान’’ का शुभारंभ विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू ने एसडीएम पवन बारिया, बीएमओ डॉ.बी.एल.भायल की उपस्थि‍ति में किया। इस मौके पर विधायक ने वृहद निरोग्‍यम नीमच जागरूकता रैली को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया।    

उल्‍लैखनीय है, कि निरोग्‍यम् नीमच अभियान में 100 दिवसीय मिशन अभियान, आयुष्‍मान भारत सुपोषण अभियान, मिशन इंद्रधनुष, कुष्‍ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम, जन्‍मजात विकृति वाले बच्‍चों का डोर-टू-डोर सर्वे कर, शेष हितग्राहियों का चिन्‍हांकन कर, शतप्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित किया जावेगा। जरूरतमंदों को आवश्‍यकतानुसार स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाई जाकर आवश्‍यकतानुसार फूड बास्‍केट भी वितरित की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE