BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 5:31 pm
NEWS : रेलवे के क्षेत्र में मोदी सरकार ने प्रदेश को दी अनेक सौगातें, 2014 से अब तक राजस्थान में 3,784 किलोमीटर नई रेलवे लाईनों का हुआ निर्माण, यह डेनमार्क के सम्पूर्ण रेल नेटवर्क से भी अधिक, सांसद सीपी जोशी ने जताया आभार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने वित्त वर्ष 2025-26 के रेल बजट में संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ समेत सम्पूर्ण राजस्थान में रेलवे विकास के लिए 9,960 करोड़ रूपये आवंटित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। 

सीपी जोशी ने कहा कि 2014 से अब तक मोदी सरकार ने रेलवे के क्षेत्र में राजस्थान को अनेक सौगाते दी है। वित्त वर्ष 2025-26 के रेल बजट में राजस्थान को 9,960 रूपये आवंटित किए है जो कि वर्ष 2009 से 2014 तक आवंटित बजट से 14.5 गुना अधिक है। इन वर्षों में राजस्थान को मात्र 682 करोड़ रूपये वार्षिक औसत के हिसाब से आवंटित किया गया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 तक औसत 160 किमी. प्रतिवर्ष नई रेलवे लाईनों का निर्माण व 27 किमी. रेलमार्गाे का विद्युतिकरण हुआ था। मोदी सरकार में 2014 से 2025 के दौरान औसत 344 किमी. प्रति वर्ष नई रेलवे लाईनों का निर्माण हुआ जो कि दो गुना से भी अधिक है और 468 किमी. प्रतिवर्ष रेलमार्गों का विद्युतिकरण हुआ जो 17 गुना से भी अधिक है। राजस्थान में वर्ष 2014 से अब तक 5143 किमी. रेलमार्ग का विद्युतीकरण किया गया है और अब राजस्थान में शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है। 

सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार में रेलवे का चहुंमुखी विकास हुआ। 2014 से अब तक राजस्थान में 3,784 किमी. नई रेलवे लाईनों का निर्माण किया गया है जो डेनमार्क के पूरे नेटवर्क से भी ज्यादा है। 51,814 करोड़ रूपये की लागत से 4,191 किमी. की 32 परियोजनाएं चालू है। 4,052 करोड़ रूपये की लागत से 85 अमृत स्टेशन विकसित किए जा रहें है। कवच प्रणाली के तहत 1955 किमी. के कार्यों के लिए 2,247 करोड़ रूपये आवंटित किए गए है। 2014 से अब तक 1,510 रेल फ्लाई ओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया, यात्री सुविधाओं के लिए स्टेशनों पर 37 लिफ्ट, 45 एस्केलेटर, 463 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा उपलब्ध हुई। प्रदेश में 4 वंदे भारत ट्रेन 20 विशेष ठहराव के साथ 14 जिलो को कवर करते हुए चलाई जा रही है। 2,748 करोड़ की लागत से 8 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। 

सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा राजस्थान में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रदेश की जनता को सुरक्षित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE