BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 5:58 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का सेमली मेवाड़ा गांव और लाइनमैन की बड़ी लापरवाही, जब करंट की चपेट में आया तूफान सिंह तो क्षेत्र में फैली सनसनी, फिर विद्युत ग्रिड पहुंचे ग्रामीण, हंगामें की सूचना मिलते ही दौड़े आला अधिकारी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में लाइनमैन की लापरवाही के कारण एक युवक को करंट लग गया। सेमली मेवाड़ा गांव में सोमवार शाम को बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीणों ने लाइनमैन को सूचना दी। लाइनमैन ने बाहर होने का हवाला देते हुए ग्रामीणों को ही लाइन ठीक करने की सलाह दे दी और ग्रिड से बिजली बंद करने का परमिट ले लिया।
इसी दौरान सेमली मेवाड़ा निवासी तूफान सिंह (पिता बलवंत सिंह) बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गए। अचानक ग्रिड से बिजली प्रवाह शुरू कर दिया गया, जिससे तूफान सिंह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उन्हें नीमच के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हनुमंतिया पवार स्थित विद्युत ग्रिड का घेराव कर नारेबाजी और हंगामा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर दोषी लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विद्युत विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लापरवाह लाइनमैन मनोहर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पीड़ित के इलाज का पूरा खर्च लाइनमैन द्वारा वहन किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने घेराव समाप्त कर दिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE