शाजापुर। वर्तमान में नाबालिक बालक बालिका की तलाश हेतु चल रहे ऑपरेश मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल जिला शाजापुर के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग शुजालपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी द्वारा गुम नाबालिक बालक/बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
आज दिनांक 04.02.2025 को रोहित बिलवान निवासी आजाद नगर शुजालपुर मंडी का 04 वर्षीय पुत्र शिवा बिलवान गुम हो गया था सुचना पर गुमशुदा की तलाश तत्परता से की गई। विष्णु अग्रवाल जी से सहयोग से बच्चे शिवा बिलवान को 03 घंटे के अंदर दस्तयाब कर उसके पिता रोहित बिलवान निवासी आजादनगर शुजालपुर मंडी को सकुशल सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्य में निरीक्षक नर्मदा प्रसाद दायमा थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी, उनि अंकित मुकाती, सउनि रामू विश्वकर्मा, आर.409 मनीष शर्मा, आर.399 अर्जुन दांगी एवं आर.295 विनोद भैंसानिया की सराहनीय भूमिका रही है।