खनियांधाना। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को 3 बजे किया गया। छात्रावास में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि नायव तहसीलदार रामनरेश आर्य, कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य रामगोपाल शर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता भरदेलिया ने की छात्रावास की बच्चियों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिस पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और पालकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया सभी बच्चियों के पालकों के स्वरूचि भोज की ब्यवस्था भी की गई थी। पालक अपनी बच्चियों के कार्यक्रम को देखकर प्रफुल्लित हुए एंव नगर से सभी पत्रकार बंधुओं के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे अतिथियों का स्वागत वार्डन गीता भरदेलिया के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा बच्चियों को पुरष्कार वितरण किये गए।