खरगोन। जिले के कसरावद के ग्राम नावडाटौडी में नर्मदा जयंती पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर नर्मदा तट पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई।
नर्मदा घाट पर अनेक आयोजनों के साथ 101 लीटर दूध से मां नर्मदा का अभिषेक किया गया और 1000 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की एवं मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर की तैयारी की।
नर्मदा जयंती माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व नर्मदा नदी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।