BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 11:25 am
KHABAR : शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व वेटलैंड दिवस पर विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन, उपस्थितों को मिला मुख्य वक्ता प्राणीशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. असावरी खैरनार का मार्गदर्शन, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 2 फरवरी 2025 को विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन, पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम एवं मध्यप्रदेश शासन वेटलैंड प्राधिकरण के निर्देशानुसार महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इसी के तत्वाधान में विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के इको क्लब के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी द्वारा की गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्राणीशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. असावरी खैरनार थी। 
मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को विश्व वेटलैंड दिवस के इतिहास, विश्व के विभिन्न वेटलैंड स्थल उनके संरक्षण, जागरूकता और पारिस्थितिकी तंत्र की दृष्टिकोण से वेटलैंड स्थल क्यों आवश्यक है विषय पर विद्यार्थियों को नवीन और ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी और महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ.डी.एस. फिरोजिया ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को वेटलैंड स्थल और पर्यावरण संरक्षण पर विचार साझा किए। 
विश्व वेटलैंड दिवस पखवाड़े के अंतर्गत चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दयाल भील द्वितीय स्थान पर राहुल गहलोत और तृतीय स्थान पर नेहा सुतार रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दयाल भील द्वितीय स्थान पर नेहा सुतार और तृतीय स्थान पर ज्योति माली रही। कार्यक्रम का संचालन और आभार डॉ. मुक्ता दुबे द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE