देवास। जिला जेल देवास में बसंत पंचमी पर्व ओर नर्मदा जयंती बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय विभागों की अधिकारियों ने माँ शारदा संगीत भवन में मां सरस्वती की प्रतिमा विराजित कर ज्ञान, संगीत, बुध्दि और विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर आराधना की।इसके पश्चात संगीत वाद्ययंत्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर महिला अधिकारीगणों द्वारा सुन्दर एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।उक्त कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे,महिला एवं बाल विकास विभाग रेलम बघेल, जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा,जिला योजना अधिकारी अर्चना टोकेकर, सहायक संचालक एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सपना खरते, जिला परिवहन अधिकारी जया वसावा, जिला कोषालय अधिकारी नेहा कलचुरी, परियोजना अधिकारी स्मिता रावल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंत्यावसायी विभाग किरण खराड़े, जिला होमगार्ड कमांडेंट मधु तिवार,उप जेल अधीक्षक अनिल दुबे, एवं समस्त स्टॉफ सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। कार्यक्रम में बंदियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में उप जेल अधीक्षक अनिल दुबे ने आभार व्यक्त किया।