छतरपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा पुराने पन्ना नाका से छत्रसाल चौराहे तक डिवाइडर रेनोवेशन का कार्य प्रगति पर है हम आपको बता दें कि उक्त कार्य 6 लाख 29 हजार रुपए की लागत से शिवम कंसंट्रक्शन कंपनी टीकमगढ़ द्वारा किया जा रहा है मौके पर पहुंची मीडिया की टीम ने देखा तो गंभीर लापरवाही दिखाई दी जिसमें डिवाइडरों को केवल बाहर बाहर पेंट किया जा रहा जबकि अंदर से डिवाइडर जंग खा चुके हैं मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उसी के अनुसार कार्य किया जा रहा है पूरे मामले में सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि मौके पर इंजीनियर को भेजकर जांच पड़ताल कराई जाएगी शासन के नियमानुसार काम कराया जाएगा।