BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 12:09 pm
KHABAR : बच्चों को स्कूल बुलाने एसडीएम देंगे पेरेंट्स को नोटिस, बोर्ड परीक्षा से पहले कम उपस्थिति पर कलेक्टर बोले- गांवों में मुनादी कराए प्राचार्य, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। बोर्ड परीक्षा से पूर्व स्कूलों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति को लेकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कक्षा 10वीं व 12वीं के ऐसे विद्यार्थी जो स्कूल से लगातार अनुपस्थित हैं, उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। प्राचार्य गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें।


साथ ही लगातार अनुपस्थित विद्यार्थियों के पालकों को पत्र लिखें। जिससे वह स्कूल आकर पढ़ाई कर परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकें। उनके बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधर सकें। इसके बाद भी यदि बच्चें स्कूल नहीं आते है तो उनके पेरेंट्स को एसडीएम के माध्यम से नोटिस भेजे जाए। इधर, कलेक्टर के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने कम उपस्थिति वाले बच्चों का रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। प्राचार्यों को मुनादी के संबंध में निर्देश दिए है।


लोकल परीक्षाओं के शेड्यूल ने बिगाड़ी व्यवस्था
हर साल मार्च-अप्रैल में होने वाली 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा इस साल बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा से पहले ही ली जा रही है। समय से पहले लोकल परीक्षाओं का असर बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर पड़ रहा है। जिला शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम के लिए जिलास्तर पर कुछ नवाचार किए थे। लेकिन लोकल परीक्षाओं के शेड्यूल ने विभाग की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।


अतिरिक्त क्लास में 25 प्रतिशत से भी कम बच्चों की उपस्थिति
जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा से पहले 9वीं-11वीं की लोकल परीक्षाएं होने का असर 10वीं व 12वीं की परीक्षा की तैयारियों पर पड़ रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी लोकल परीक्षा लेने में लगा देने से 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों ने स्कूल आना ही बंद कर दिया है। ऐसे में रेमेडियल क्लास सहित विशेष तौर पर ली जा रही कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या 25ः भी नहीं रह गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE