पिपलिया मंडी। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय पिपलिया मंडी में भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित की मुख्य उपस्थिति में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, धर्म/अध्यात्म एवं स्वास्थ्य विषय पर संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, प्राचार्य आरके श्रीवास्तव, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महाविद्यालय परिवार के समस्त अधिकारीगण एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।