BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 12:44 pm
BIG NEWS : क्या पूरा पैसा लाड़ली बहनों को दे रहे थे, एमपी में टॉपर्स को दी जा रही स्कूटी पर गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में टॉपर्स बच्चों को आज एक तरफ जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ई-स्कूटी की चाबी सौंप रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार को देर आए दुरुस्त आए कह सकते हैं। 


सिंघार ने कहा कि सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही थी, जिसे विपक्ष ने जगाने का काम किया है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या पूरा पैसा लाड़ली बहनों को दिया जा रहा था ? मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरकार क्या कर रही थी? उन्होंने कहा कि लैपटॉप वितरण की बात सरकार नहीं कर रही है। 


किसान संघ के प्रदर्शन पर बोले उमंग सिंघार
किसान संघ के प्रदर्शन पर उमंग सिंघार ने कहा कि एक साल से आपकी सरकार है। एक साल से क्या कर रहे थे, यह आरएसएस का संगठन है। यह भाजपा के पर्चे बांटने वाले लोग हैं। 2700 गेहूं, 3100 धान के देने की बात करते थे,अगर वाकई ईमानदारी से काम करते हैं तो आज ही सीएम से घोषणा करवाएं।


दिल्ली के चुनाव में परिणाम पॉजिटिव आएंगे, भाजपा के खिलाफ आएंगे
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिल्ली के चुनाव में परिणाम को लेकर कहा कि नतीजे पॉजिटिव आएंगे, भाजपा के खिलाफ आएंगे। पीएम मोदी डुबकी लगाएं, लेकिन साथ में किसानों, युवाओं की चिंता भी करें। 


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर साधा निशाना
सिंघार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्या मध्यप्रदेश इन्वेस्टर मीट से आर्थिक रूप से एमपी मजबूत बनेगा ? जनता के करोड़ों रुपए खर्च हो जाएंगे, सरकार बताए कितने रोजगार मिलेंगे। कुंभ में मध्यप्रदेश के लापता हुए लोगों पर उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है, सबकी चिंता करें। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE