मंदसौर। पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहारों एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते रेवास देवड़ा फायरिंग रेंज में दक्षता परीक्षण के लिए शस्त्र चालन अभ्यास का आयोजन किया। फायरिंग रेंज पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्या से पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा स्वयं भी शस्त्र चालन का अभ्यास किया गया। प्रथम दिन जिले के 19 अधिकारी एवं 65 कर्मचारियों द्वारा फायरिंग रेंज में शस्त्र चालन अभ्यास किया गया। दूसरे दिन 45 अधिकारी एवं 121 कर्मचारी इस प्रकार कुल 166 अधिकारी कर्मचारियों ने सहभागिता की। आगामी 07 दिवस तक जिले के अधिकारी/कर्मचारी दक्षता परीक्षण के लिए शस्त्र चालन अभ्यास करेंगे।

आज दिनांक 05.02.25 को आगामी त्योहारों एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते मंदसौर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी द्वारा फायरिंग रेंज रेवास देवड़ा मंदसौर पर शस्त्र चालन का अभ्यास किया गया। शस्त्र चालन अभ्यास में समस्त थानों एवं जिला पुलिस लाइन के 19 अधिकारी एवं 65 कर्मचारी इस प्रकार कुल 84 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे तथा दूसरे दिन 45 अधिकारी एवं 121 कर्मचारी इस प्रकार कुल 166 अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा स्वयं भी फायरिंग रेंज पर उपस्थित होकर अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु स्वयं भी शस्त्र चालन का अभ्यास किया गया। उक्त अभ्यास फायरिंग रेंज पर आगामी 07 दिवस तक जारी रहेगा, जिसमें जिले के अन्य शेष अधिकारी/कर्मचारी अपनी शस्त्र चालन दक्षता का परीक्षण कर अभ्यास करेंगे।

फायरिंग रेंज पर अभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, डीएसपी महिला सेल किरण चौहान, रक्षित निरीक्षक डॉ. कृष्ण प्रताप तोमर, यातायात प्रभारी मनोज कुमार सोलंकी, सूबेदार सुमित्रा सोलंकी, उप निरीक्षक आर्म्स महबूब खान एवं समस्त थानों के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
