उज्जैन। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के द्वारा मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में नगर पालिका निगम के अंतर्गत अमृत फेस वन और फेस टू परियोजना की समीक्षा की गई। बैठक में सीवर लाइन बिछाए जाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए की परियोजना के तहत जो भी लंबित मामले हैं उनके शीघ्र निराकरण कर कार्य समय सीमा में पूरा किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।