BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 1:53 pm
BIG REPORT : ससुराल में दामाद का खूनी खेल, चाकू मारकर साले को उतारा मौत के घाट, सास-ससुर पर भी किया हमला, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर से बड़ी खबर सामने आई है। चंदेरी स्थित मायके में रह रही गर्भवती पत्नी की हत्या करने की योजना बनाकर जब पति पहुंचा तो उसे पत्नी नहीं मिली। जिससे गुस्साए पति ने ससुराल में खूनी खेल कर दिया। पत्नी को ढूंढने के दौरान उसके रास्ते में जो भी आया, उसपर चाकू से हमला किया। जिससे बारह वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। वहीं युवक की बुआ सास और चाचा ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना चंदेरी के वार्ड क्रमांक एक की है। घटना के बाद ससुराल पक्ष ने युवक को भी जमकर पीटा, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया और गंभीर घायलों को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया है। आरोपी युवक पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद चंदेरी शहर में सनसनी फैल गई है।


यह है पूरा मामला
यहां के निवासी राकेश रैकवार की बेटी सोनम की ससुराल बहादुरपुर थाना क्षेत्र के इकोदिया गांव में है। पति आनंद रैकवार आदतन शराबी है। जो सोनम के साथ अक्सर मारपीट करता है। पति की मारपीट से बचने के लिए सोनम पिता के घर रह रही थी। उसे आठवें माह का गर्भ है। मंगलवार रात आनंद ससुराल में पहुंचा था। मोहल्ले वालों के अनुसार वह शराब के नशे में था, ससुराल पहुंचकर उसने पत्नी के बारे में पूछा। पत्नी डर के मारे छुप गई, जब सामने आई तो आनंद ने उससे विवाद करने लगा। झगड़ा बढ़ा तो सोनम की मां प्रभा ने पास में रहने वाली सोनम की बुआ कलावती को बुला लिया। बहस तेज हुई तो आनंद ने जेब से एक धारदार चाकू निकालकर कलावती पर एक के बाद एक चार पांच हमले कर दिए। मौके पर चीख पुकार मच गई, मम्मी पर हमले की बात सुनकर पहुंचे कलावती के बारह वर्षीय बेटे अरविंद को आनंद ने सीने में चाकू मारा, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।


इसी दौरान मौके पर पहुंचे सोनम के भाई रामस्वरूप को भी आनंद ने एक के बाद एक कई चाकू मारे। इतने में बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग जमा हो गए, जिन्होंने आक्रोश में आकर आनंद की पिटाई लगा दी। घटना की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्त में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर मातम छा गया। घटना चंदेरी में सनसनी की वजह बनी हुई है।


जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार
मृतक अरविंद का पोस्टमार्टम चंदेरी के सिविल अस्पताल में हुआ है, वहीं घायल कलावती, रामस्वरूप और आरोपी आनंद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तनाव की स्थिति होने के कारण जिला अस्पताल में पुलिस बल भी तैनात है। उधर, एसडीओपी चंदेरी शैलेन्द्र शर्मा ने मौके का जायजा लिया है।


जाको राखे साईंया, मार सके न कोय
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि आनंद पहले ही ससुराल आकर सोनम से मारपीट कर चुका था। इस बार वह सोनम की हत्या के इरादे से ही आया था। इसलिए पहले से चाकू साथ लाया। सोनम के पेट में आठवें माह का गर्भ है। आनंद ने सोनम की बुआ के पेट ही पेट में चाकू से वार किए हैं। यदि यह हमला सोनम पर हुआ होता तो उसके बच्चे सहित उसकी जान चली जाती। किंतु इस दुनिया में जिसको आना है, उसे आने से कोई नहीं रोक सकता। चंदेरी में इस तरह की चर्चाएं चल रही हैं।


महज डेढ़ वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह
परिजनों ने बताया है कि आनंद और सोनम ने प्रेम विवाह किया था। विवाह को महज डेढ़ वर्ष का समय हुआ है। सोनम पति की मारपीट से तंग आकर मायके में पिछले तीन माह से रह रही थी। माता पिता का सोचना था कि प्रसव के समय उसकी देखभाल यहां अच्छे से हो जायेगी। किंतु इससे पहले ही आनंद ने रिश्तों का कत्ल कर दिया।


सामने आई पुलिस की दरियादिली
चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन की दरियादिली इस घटना में सामने आई है। बताया गया है कि जब घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया तो मौके पर एम्बुलेंस नहीं मिली तो थाना प्रभारी ने उनकी निजी कार से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद भी पुलिस मौके पर रात एक बजे तक मौजूद रही। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है वारदात महज पंद्रह मिनट में घटित हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE