नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल 6 फरवरी गुरूवार को 11 केवी लाइन मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 06.02.2025 (गुरुवार) को 11 केवी लाइन मेंटेनेंस कार्य होने से 11 केव्ही औद्योगिक ग्रिड का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी औद्योगिक ग्रिड बंद रहने से औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत, स्कीम नं. 36 ए, तहसील कार्यालय, एचटी कनेक्शन परफेक्ट वॉयर आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।
