BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 3:20 pm
NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को परमानेंट करने की मांग, आक्या विधानसभा में बोले- इससे गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बल, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने आज बुधवार को विधानसभा में एन एच एम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संविदा पर काम कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सी एच ओ) की मांगों को पूरा करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस दौरान चिकित्सा मंत्री को भी इस बारे में सोचने के लिए आग्रह किया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को परमानेंट करने पर गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को बल मिलेगा। अगर परमानेंट नहीं भी हो पाए तो उन्हें अन्य राज्यों की तर्ज पर सैलरी दी जाए।


सी एच ओ को किया जाए परमानेंट
बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल में आक्या ने अपनी मांग रखी। उन्होंने एन एच एम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत राज्य में संविदा के रूप में काम कर रहे 7000 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की मांगों को पूरा करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को परमानेंट किया जाना चाहिए ताकि गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को बल मिल सके। प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का मिड लेवल हेल्थ केयर प्रोवाइडर कैडर का गठन कर उनके पे मैट्रिक्स लेवल (4800 ग्रेड पे) के साथ उन्हें परमानेंट किया जाना चाहिए।


इंसेंटिव की राशि को सैलरी में फिक्स किया जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि सी एच ओ पर आए दिन तलवार लटकती रहती है। उन्हें काम करने में भी दिक्कतें आ रही है। अगर उन्हें परमानेंट नहीं भी कर सके तो कम से कम जिस तरह से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में फिक्स मानदेय है, इस मानदेय को यहां पर भी लागू करना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को 25 हजार रुपए फिक्स मानदेय के अलावा 15 हजार रुपए हर महीने मिलने वाली इंसेंटिव की राशि को अन्य राज्यों की तरह फिक्स सैलरी में शामिल करवा कर एक साथ 40 हजार रुपए करना चाहिए।


इंसेंटिव की राशि के लिए होता है भ्रष्टाचार
विधायक ने कहा कि इंसेंटिव की राशि को पाने के लिए बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और सी एच ओ का शोषण किया जाता है। अगर उनकी सैलरी फिक्स की जाए तो यह शोषण भी काम होगा और भ्रष्टाचार भी काम होगा। सरकार पर भी किसी तरह का अतिरिक्त वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने इस दौरान चिकित्सा मंत्री से निवेदन किया है कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के बारे में सोचना चाहिए। अधिकारियों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया लेकिन अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई भी विचार नहीं किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE