खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम भिलगांव ग्राम पंचायत को कचरा गाड़ी की मिली सौगात जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया स्वच्छता अभियान के तहत गांव में साफ सफाई एवं कचरा की गाड़ी की व्यवस्था की गई। पूजा अर्चना कर कचरा गाड़ी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर एवं सरपंच लताबाई जयसिंह मंडलोई द्वारा किया फिता काटकर किया गया जहां पर जनपद अध्यक्ष सारिका राजेश बागदरे ने फिता काटकर हरी झंडी़ दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। राजेश बागदरे अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा कहा गया कि कई दिनों से महिलाएं कचरे को लेकर मेरे को अवगत कराया था आज कचरा गाड़ी की सौगात मिली हैं।
सरपंच प्रतिनिधि जयसिंह मंडलोई, उप सरपंच कमलेश माथुर, सचिव राजेश जोशी, रोजगार सहायक उज्जवल भूरिया, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे कचरा गाड़ी का संचालन ग्राम भीलगांव एवं अरिहंत नगर में किया जाएगा।