सरवानिया महाराज। मध्य प्रदेश शासन के नियम अनुसार बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में सत्र 2023-24 में कक्षा 12वीं में सभी संकाय में से सर्वाेत्तम अंक अर्जित करने वाले छात्राओं छात्रों को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की ओर से स्कूटी के लिए कार्यक्रम दिखाया।
छात्र हिमांशु रंजन पिता प्रेम कुमार शर्मा 86 प्रतिशत, छात्रा कुमारी अंजू बद्रीलाल धनगर 77 प्रतिशत और आरती बाबूलाल धनगर 77 प्रतिशत को विद्यालय की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इन तीनों बालक बालिकाओं को मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 90 हजार रुपए से लगाकर 1 लाख 20 हजार रुपए तक स्कूटी के लिए राशि प्रदान की जाएगी। विद्यालय की प्राचार्य स्मिता शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को दिखाने का लक्ष्य इसलिए रखा गया है ताकि छात्र छात्राओं में उत्कृष्ट शिक्षा की ललक जगे और शिक्षा प्राप्त करने में पुरी लगन के साथ लग जाये ताकि घर परिवार और समाज के साथ साथ विद्यालय का नाम रोशन कर सके।