शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ईओडब्ल्यू की टीम ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापामार कार्रवाई की है। जब शिक्षक और उसका परिवार सुबह आराम से सो रहा था, इसी दौरान ईओडब्ल्यू की टीम ने घर में दबिश दी। भौंती के केडर गांव में कार्यरत शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की टीम ने सुबह 6 बजे टीचर के घर दबिश दी। शिक्षक के घर में टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। हालांकि छापा को लेकर ईओडब्ल्यू की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। टीम के द्वारा टीचर के बैंक खातों, संपत्ति के दस्तावेज और अन्य वित्तिय लेन-देन के कागजातों की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया भिंड जिले के रहने वाले हैं। सालों पहले वह भौंती में आकर बस गए थे। सुरेश वर्ग तीन के शासकीय शिक्षक है, जो कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं।