BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 4:32 pm
KHABAR : साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए पुलिस का अभियान, 2024 में आई थीं 2000 से ज्यादा शिकायतें, पुलिस ने लोगों को किया जागरूक, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। बढ़ते साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 11 फरवरी तक चलेगा, जिसके तहत बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने पुलिस कर्मियों ने आम जनता को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों की जानकारी दी।


एसआई सोनल पांडे और प्रशंसा तांडे ने बताया कि जानकारी के अभाव में लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। इसी कारण इस अभियान के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। विशेष रूप से, अगर कोई व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी बताकर या डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर कॉल करता है, तो तुरंत डायल 100 या 1930 पर सूचना दें।


पिछले कुछ महीनों में जबलपुर में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लाखों रुपए की धोखाधड़ी हुई है। चिंताजनक बात यह है कि इन ठगी के शिकार होने वालों में सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। वर्ष 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक 2100 से अधिक साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE