चीताखेड़ा। मानसिक रूप से कमजोर एक महिला घर से भटक गई है। पूछताछ में उक्त महिहला ने अपने पिता का नाम कारुलाल माली और गांव का नाम आवरी माताजी बताया है। पुलिस ने जिस किसी व्यक्ति को इसका नाम, पता और पहचान हो तो जीरन थाने पर संपर्क करने की अपील की है। आपकी एक सूचना व सहयोग इस भटकती महिला को अपने माता-पिता और परिवार से मिलवा सकता है।
