BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 5:33 pm
KHABAR : कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में डीएम हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में हुई कार्पाेरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) की बैठक, उपस्थितों को दी किए गए कार्यों की जानकारी, बोले- सीएसआर बजट का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कार्पाेरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) की बैठक गत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समस्त सीएसआर इकाईयों ने वर्ष 2024-25 में सीएसआर मद से किये गये कार्यों की जानकारी की दी। इकाईयों द्वारा सीएसआर मद से किये गये कुछ उल्लेखनीय कार्य जैसे मिशन बेंचमार्क, शासकीय स्कूलों में फर्नीचर प्रदाय, विक्रम सीमेंट खोर द्वारा स्टॉप डेम का निर्माण, तालाब गहरीकरण के साथ ही निक्षय अभियान अंतर्गत क्षय रोगियों को फूड बास्केट के वितरण के बारे में बताया। कलेक्टर  ने इस कार्य के लिए इकाईयों की सराहना की।

बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी सीएसआर इकाईयों को उपलब्ध सीएसआर बजट के बेहतर उपयोग के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्य संपादन के निर्देश दिये, ताकि कार्यों का दोहरीकरण न हो व सार्थक उपयोग हो सकें। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मेसर्स ग्रीन को प्रा.लि. खेमला ब्लॉक रामपुरा को निर्देश दिये, कि वे जिला चिकित्सालय नीमच को पाइल्स, फिस्टूला, फिशर के लेजर तकनीक से उपचार के लिए उपलब्ध फंड से लेजर मशीन उपलब्ध कराये।

बैठक में सीएसआर समिति के सचिव जिला पंचायत सीईओ अमर वैष्णव, महाप्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर, सीएमएचओडॉ.दिनेश प्रसाद,  डीनमेडिकल कॉलेज नीमच अरविंद घनघोरिया, सिविल सर्जन डॉ.महेन्द्र पाटिलएवं सभी सीएसआर इकाईयां अल्ट्राटेक सीमेंट खोर, अडानी विलमार भाटखेड़ा, धानुका ग्रुप नीमच, एमएस सोलवेक्स जमुनियाखुर्द, टाटा सोलर पावर भगवानपुरा के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE