BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 5:46 pm
KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, 1000 रुपए वार्षिक वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर 1700 कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि 1000 रुपए वार्षिक वेतन वृद्धि का तत्काल भुगतान किया जाए।


सीटू की प्रदेश महासचिव पूजा कनौजिया ने बताया
जबलपुर में कार्यरत 1700 आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान की गई अधिकांश घोषणाएं अब तक केवल कागजों तक ही सीमित हैं।


कनौजिया ने कहा कि विभागीय और प्रशासनिक अधिकारी आदेशों में हेर फेर कर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह कदम प्रदेश की 80,000 आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के साथ धोखा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रदेश शासन के नाम सौंपा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE