BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 6:11 pm
KHABAR : धार्मिक नगरी में शराब का प्रमोशन, शराबबंदी के बीच निगम ने बीयर की बोतलों से सजा दिया नर्मदा तट का गार्डन, अफसर बोले- कहां से आई मालूम नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला में शराबबंदी के बीच निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नर्मदा तट पर स्थित नेहरू पार्क को शराब की बोतलों से सजा दिया गया। मामला सामने आने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया और इसे हटाने में कर्मचारियों को लगा दिया गया।


नर्मदा जयंती के अवसर नेहरु पार्क में सजाई शराब की बोतलें
दरअसल, धार्मिक नगरी होने की वजह से मंडला नगर पालिका में शराबबंदी की गई है। लेकिन नर्मदा जयंती के अवसर पर ही नगर पालिका प्रशासन ने नेहरू पार्क को शराब की बोतलों से सजा दिया। जगह-जगह लटकी बोतलें देखकर हर किसी के चेहरे पर नाराजगी दिखी। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा, जैसे नगर पालिका खुद शराब का प्रमोशन कर रही है। 


अधिकारी बोले- कहां से आई मालूम नहीं
इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफड़े ने अजीबो-गरीब बयान दिया। उन्होंने कहा “कचरे में बोतलें मिली थी। 24 वार्ड से कचरा आता है। अब यह कहां से आया है, इसकी जानकारी नहीं है। कर्मचारियों ने इकठ्ठा की थी। जानकारी मिलने के बाद सभी को निकलवा दिया गया है।


विपक्ष बोला- गार्डन को कैफे बना दिया
गार्डन को शराब की बोतलों से सजाने पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनीश उसराठे ने कहा कि “नर्मदा तट किनारे गार्डन को किसी कैफे की तरह सजा दिया गया है। जिस नेहरू उद्यान में पेड़-पौधे रहते थे, वहां आज शराब की बोतल लटकी है। शराब का प्रचार किया जा रहा है।


धार्मिक नगरी मंडला में शराबबंदी की घोषणा
गौरतलब है कि धार्मिक नगरी मंडला में शराबबंदी की घोषणा की गई है। कैबिनेट बैठक में खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस प्रस्ताव पर मुहर लगा चुके हैं। लेकिन इस बीच नर्मदा तट के गार्डन को शराब की बोतलों से सजाने और इस पर अफसरों के गैर जिम्मेदाराना बयान से जाहिर हो रहा है कि वे शराबबंदी को लेकर कितने सक्रिय हैं। अब देखना यह होगा कि सीएम की मंशा पर पानी फेरने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE