BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 7:51 pm
KHABAR : जनसुनवाई से निर्मला को मिली 2 लाख रूपये की लंबित आर्थिक सहायता, विलंब से भुगतान की जांच के लिए दल गठित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में प्राप्‍त एक आवेदन पर कार्यवाही करने सेआवेदिका निर्मला को मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण संबल योजना के तहत 2 लाख रूपये की लम्बित अनुदान राशि का भुगतान मिल गया है। रतनगढ निवासी निर्मला पति स्‍व. घीसालाल ने 7 जनवरी 2025 को जनसुनवाई में कलेक्‍टर नीमच को आवेदन प्रस्‍तुत कर, निवेदन किया, कि उसके पति की मृत्‍यु 29 जुलाई 2019 को हो गई थी, उसने शासन नियमानुसार पति की मृत्‍यु होने पर 2 लाख रूपये की अनुदान सहायता के लिए नगर परिषद रतनगढ से संपर्क किया। पंरतु आर्थिक सहायता प्राप्‍त नहीं हुई। इस पर निर्मला ने 7 जनवरी 2025 को कलेक्‍टर नीमच को आवेदन प्रस्‍तुत कर, पति की मृत्‍यु हो जाने पर संबल योजना के तहत 2 लाख रूपये की राशि का भुगतान दिलाने का अनुरोध किया।

निर्मलाबाई के आवेदन पर कलेक्‍टर ने जिला पंचायत सीईओ को आवेदन प्रदान कर, कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रकरण में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने प्रारंभिक जॉंच कर, अवगत कराया, कि श्रमायुक्‍त कार्यालय द्वारा संबल प्रकरणों में भुगतान की स्‍वीकृति आदेश 28.9.2019 की प्रति प्रेषित कर, प्रकरण में स्‍वीकृति‍ एवं भुगतान की जाने वाली राशि नगर परिषद के बैंक खाते में हस्‍तांतरित होना अवगत कराया हैं। नगर परिषद रतनगढ द्वारा उक्‍त प्रकरण में भुगतान के लिए पत्र क्र.103 ई.पे. 21 जनवरी 2025 को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा रतनगढ को 2 लाख रूपये की रा‍शि निर्मला बाई के बैंक खाते में अंतरण हेतु भेज दी गई है। इसी तरह जनसुनवाई से निर्मलाबाई को 2 लाख रूपये की लंबित सहायता राशि का भुगतान मिला है।

 जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने उक्‍त प्रकरण में आवेदिका निर्मलाबाई को वरिष्‍ठ कार्यालय से स्‍वीकृति के लगभग 5 वर्ष पश्‍चात नगर परिषद द्वारा आवेदिका को भुगतान करने के संबंध में जॉच के लिए तीन सदस्‍यीय दल गठित किया गया है, जो उक्‍त प्रकरण की तथ्‍यात्‍मक जॉंच कर 7 दिवस में जॉंच प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करेंगा। जॉंच दल में परियोजना अधिकारी शहरी विकास, श्रम निरीक्षक सज्‍जनसिह चौहान एवं लेखा अधिकारी जिला पंचायत राजू मेहर को शामिल किया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE