BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2025, 7:53 pm
KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में भव्य वसन्त मेला आसमानी उड़ान का भव्य आयोजन, छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वसन्त पंचमी का पर्व केवल प्रकृति का उत्सव नही है, बल्कि यह ज्ञान और विद्या की देवी मॉ सरस्वती की पूजा का दिन भी है, इस अवसर पर जाजू महाविद्यालय द्वारा चार दिवसीय वसन्त उत्सव के आयोजन पर सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार को बधाई देता हूं। उक्त उद्गार नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार ने वसन्तोत्सव के तृतीय दिवस पर जाजू महाविद्यालय में आयोजित भव्य वसन्त मेले के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए। 
परिहार ने आगे कहा कि महाविद्यालय की युवा छात्राएं भारत का भविष्य है, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करके देष एवं नगर एवं देष का नाम रोषन करें। महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष विजय बाफना ने भव्य वसन्त मेले के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि वसन्त उत्सव उत्साह व ऊर्जा का संचार करता है। वसन्त मेले में छात्राओं ने अपनी कला एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्षन किया। मंच पर विषिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता ममता नागदा ने भी भव्य वसन्त मेले के आयोजन पर महाविद्यालय को बधाई दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉ0 एन.के.डबकरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जाजू महाविद्यालय में विगत कई वर्षाे से शानदार वसन्तोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छात्राएं  सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा गतिविधियों के साथ वसन्त मेलें में स्वादिष्ट व्यंजन के माध्यम् से अपनी प्रतिभा एवं कला प्रदर्षन करती है। वसन्त मेले की थीम “आसमानी उड़ान” रखी गई, जिसमें महाविद्यालय परिसर को विभिन्न रंग बिरंगी पतंगो से सजाया गया। छात्राओं ने 13 विभिन्न प्रकार के व्यंजनो की स्टॉल के साथ-साथ 02 स्टॉले आर्ट एवं क्राफ्ट की एवं एक स्टॉल गेम्स की लगाकर मेले के आनंद को उत्कृष्टता प्रदान की।
वसन्त मेला प्रभारी डॉ. हिना हरित ने बताया कि सभी अतिथियों, महाविद्यालयों के प्राध्यापकों कर्मचारी एवं बड़ी संख्यॉ में उपस्थित छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजनो का भरपूूर आनंद लिया। पतंगो एवं साईकल के साथ सेल्फी पाईंट पर सभी ने फोटो लिये। वसन्त मेले के अंतर्गत फैषन शो रिट्रो के आयोजन में छात्राओं ने फिल्म अभिनेता/अभिनेत्रियों के रूप में उत्कृष्ट प्रस्तुतियॉ दी, जिसमें जूही चॉवला, राजकपूर, श्रीदेवी, मीना कुमारी एवं क्राईम मास्टर गोगो की अभिनय बहुत ही आकृषक एवं खुबसुरत थे। प्रातः 11ः00 बजें से सायं 05 बजें तक वसन्त मेले में विभिन्न छात्राओं ने मंच पर विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम् से भरपूर आनंद लिया। वसन्त मेले के समापन पर मेला प्रभारी डॉ हिना हरित ने उत्कृष्ट सफल आयोजन पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE