देवास। कैलादेवी क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर वहां के रहवासियों ने विरोध जताया और काम रुकवाया। रहवासियों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि यहां पर पुराने सरिया और पुरानी फर्सियों का उपयोग किया जा रहा है जबकि यहां से कई भारी वाहन भी निकालते हैं ऐसे भी यह बार-बार क्षतिग्रस्त होगी उसका जिम्मेदार कौन होगा। वही इस नाली को गहरी भी नहीं किया जा रहा इसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नाली का गहरीकरण नहीं होने से पानी सड़कों पर आएगा और बारिश में काफी समस्या बढ़ जाएगी इसको लेकर यहां पर कोई जिम्मेदार जवाब देने को राजी नहीं है हमारी मांग है कि जो कार्य किया जा रहा है उसे गुणवत्ता के साथ किया जाए। वहीं वार्ड पार्षद रितु सावनेर कहती नजर आई की निगम की आर्थिक स्थिति खराब है ठेकेदारों को पैसे नहीं मिल रहे। बड़ी मुश्किल से वार्डों में काम हो रहे हैं।मौके पर पहुंचे निगम अधिकारी इंदुप्रभा भारती ने बताया की केला देवी क्षेत्र में नाली निर्माण का काम चल रहा है जो नाली है उसकी डेप मेंटेन नहीं की गई है। इंजीनियर को बोला गया है की डेट मेंटेन करें ताकि पानी का जो फ्लोर है वह प्रापर बना रहे। वही नालीयो पर बने मकानों की जांच की जाएगी जांच के बाद अतिक्रमण की कार्रवाई की जाएगी।