BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 11:06 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी थाना पुलिस और स्थाई वारंटी कमलेश व दुर्गालाल, जैसे ही खाकी को लगी पुख्ता भनक तो दी यहां दबिश, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनन्द द्वारा सभी थानों को अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामिल कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में चलाये गये स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के कुशल नेतृत्व में पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारण्टी की सूचना पर कार्यवाही करते हुवे, माननीय विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट न्यायालय मंदसौर के प्रकरण क्र. 14/21 में फरार 02 स्थाई वारण्टीयों कमलेश उर्फ कमल पिता राधेश्याम माली निवासी टीलाखेड़ा पिपलियामंडी एवं कान्हा उर्फ दुर्गालाल पिता रमेश नायक निवासी रेगर मोहल्ला झोपड़पट्टी पिपलियामंडी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार स्थाई वारण्टी-  
- कमलेश उर्फ कमल पिता राधेश्याम माली उम्र 35 साल निवासी टीलाखेड़ा पिपलियामंडी
- कान्हा उर्फ दुर्गालाल पिता रमेश नायक उम्र 28 साल निवासी रेगर मोहल्ला झोपड़पट्टी पिपलियामंडी

पुलिस टीम- 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, उनि. सत्येन्द्र सैनी, सउनि. संतोष मुनिया, प्रआर. रामनारायण नागदा, प्रआर. हरदेश वर्मा, आर. पवन पाटीदार, आर. जुगल किशोर, आर. लोकेन्द्र सिंह, आर. घनश्याम नागदा, मआर. सपना जाट, मआर. दुर्गा कुंवर, मआर. शिल्पा यादव की सराहनिय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE