BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 11:14 am
REPORT : मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद अभियान सेफ क्लिक के अंतर्गत साइबर जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों, महिलाओं सहित आमजन को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में साइबर संबंधी अपराधों के प्रति रोकथाम एवं उनसे बचाव हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद अभियान सेफ क्लिक के अंतर्गत साइबर जनजागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत विद्यालयों/महाविद्यालयों, चौंक चौपाटी, सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों, महिलाओं, आमजनों को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में प्रतिदिन जानकारी दी जा रही है। 
पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में आमजन में साइबर संबंधी अपराधों एवं  उनसे बचाव हेतु जागरूक करने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक  दिनांक 01.02.25 से 11.02.25 तक समस्त प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों, ग्रहणियों,आमजन को निर्देशानुसार समस्त प्रदेश में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में मंदसौर जिले में भी पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु मंदसौर जिले के समस्त थानों में भी मध्यप्रदेश पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक का आयोजन जिले के समस्त थानों/चौकी क्षेत्रांतर्गत किया जा रहा है।
दिनांक 05.02.25 को जिले के निम्‍न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक के अंतर्गत किया गया जागरूक-
मंदसौर पुलिस की साइबर सेल शाखा द्वारा थाना वायडी नगर क्षेत्रांतर्गत लोटस वैली स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम सेफ क्लिक के अंतर्गत जागरूक किया गया। इस अवसर पर  पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद समेत नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, थाना प्रभारी वायडी नगर संदीप मंगोलिया,  उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, जिला साइबर सेल प्रभारी प्र आर आशीष बैरागी मय साइबर टीम तथा लोटस वेली विद्यालय के डीन विकास आचार्य एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

अभियान के अर्न्तगत मंदसौर पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.01.25 को समस्त थाना क्षेत्रों में सोशल मीडिया जागरूकता, सायबर अपराधो एवं सायबर धोखाधड़ी डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, केवायसी फ्रॉड, फेक लोन एप/वेबसाईट, टेलीग्राम इन्वेस्टमेन्ट फ्रॉड, विडियो कॉल फ्रॉड, सिम स्वैप फ्रॉड, एपीके फ्रॉड, परिचित फेक कॉल फ्रॉड की जानकारी एवं इन फ्राडों से बचने के उपायों के पोस्टर एवं पेम्पलेट्स प्रचारित किये गये। 

मंदसौर पुलिस द्वारा आमजन को लगातार साइबर संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में लगातार समय समय पर जागरूक किया जा रहा है। सावधान रहे सतर्क रहे। आपकी जागरूकता ही आपका बचाव है। मंदसौर पुलिस द्वारा जनहित में जारी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE