रतलाम। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला में जाने के लिए यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर रतलाम मंडल से होकर महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन विश्वामित्री-बलिया के बीच स्पेशल दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा चलेगी।
गाड़ी संख्या 09139 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ स्पेशल 22 फरवरी शनिवार को 08.35 बजे विश्वामित्री से चल कर रतलाम मंडल के दाहोद (12:12/12:14), रतलाम (13:35/13:45), नागदा (14:38/14:40), उज्जैन (15:55/16:05) एवं शुजालपुर (17:58/18:00) होती हुई अगले दिन 20.30 बजे बलिया पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09140 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ स्पेशल 23 फरवरी रविवार को 23.30 बजे बलिया से चल कर रतलाम मंडल के शुजालपुर (01:27/01:29, सोमवार), उज्जैन (03:40/03:50), नागदा (04:40/04:42), रतलाम (05:20/05:30), दाहोद (07:01/07:03) होती हुई सोमवार को 10.05 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी।
यहां रहेगा स्टॉपेज
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंडिहार एवं गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया है।
ट्रेन फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल कोच के साथ चलेगी।