चित्तौड़गढ़। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 9 फ़रवरी रविवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 9 फ़रवरी रविवार को प्रातः 10.10 बजे विशेष हेलीकॉप्टर द्वारा डबोक हवाई अड्डा (उदयपुर) से प्रस्थान कर प्रातः 10.45 बजे मातृकुंडिया पहुंचेगे। वे प्रातः 11.00 बजे शिव मंदिर पहुंचेंगे एवं भगवान के दर्शन करेंगे। यहां से दोपहर 12.00 बजे अखिल मेवाड़ क्षेत्रीय जाट महासभा में शिरकत कर संबोधित करेंगे। उप राष्ट्रपति दोपहर 12.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा उदयपुर हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिला कलक्टर ने उपराष्ट्रपति के जिले के प्रवास के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।