BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 12:48 pm
BIG REPORT : आचार्य विद्यासागर महाराज का बनेगा स्मृति स्थल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा, 25 किताबों का भी किया विमोचन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव विधानसभा परिसर में आयोजित आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आचार्य विद्यासागर महाराज पर आधारित 25 किताबों का विमोचन किया। साथ ही सीएम ने घोषणा की कि आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में भोपाल में एक बेहतर स्थान बनाया जाएगा।


वहीं, सीएम मोहन यादव ने मंच पर बैठे आचार्य प्रमाण सागर जी महाराज का पद प्रशालन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन को पर आधारित 25 किताबों का विमोचन करना था। जैन समाज के अध्यक्ष ने भोपाल की रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर करने की मांग की।


सीएम मोहन ने आचार्य विद्यासागर महाराज की तारीफ करते हुए कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज जी के अंदर मानव सेवा रहा है, उसके चलते वो जीते जी देवता के रूप में हम सब के बीच विद्यमान हो गए। साथ ही इस कार्यक्रम में जैन संत ने आचार्य विद्यासागर की पुण्यतिथि को विशेष तिथि के रूप में बनाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE