भोपाल। प्रदेश में विधानसभा की कार्यवाही लाइव टेलीकास्ट करने को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मामले में कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कह रही है. वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि सरकार नहीं चाहती कि जनता के झूठ जनता के सामने आए।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि ‘अन्य राज्यों में विधानसभा की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था है। मध्य प्रदेश में लाइव टेलीकास्ट क्यों नहीं हो रहा है’? बता दें कि कई राज्यों जैसे कि महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट किया जाता है. जिससे नागरिकों को अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों का सीधा अवलोकन करने का मौका मिलता है।
वहीं, अब इस मुद्दे ने राजनीतिक माहौल को बदलकर रख दिया है. अब यह देखना होगा कि अगर मामला कोर्ट पहुंचा है तो इस मामले पर क्या फैसला लिया जाएगां क्या विधानसभा की कार्यवाही को लाइव दिखाने की अनुमति मिलेगी या नही।