नीमच। जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा जो कि जिले में 22 और 23 जनवरी को संपन्न हुई थी, जिसमें राज्य में जिला उपस्थिति का आधार पर 98.93 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा था के परिणाम राज्य से जारी हो चुके हैं, जिसमें जिले के विद्यार्थी प्राथमिक स्तर की और माध्यमिक स्तर के इस प्रकार से चयनित हुए हैं।
जिला अकादमिक समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नीमच पंडित अंबिका प्रसाद जोशी ने बताया कि समस्त विद्यार्थी अपनी तैयारी के साथ में राज्य में सहभागिता करेंगे। इसके लिए समस्त विद्यार्थियों को उनके मार्गदर्शक शिक्षकों व सभी संबंधितों को बधाई शुभकामनाएं। हमने प्रत्येक विद्यार्थी की तैयारी के साथ में उपस्थिति सुनिश्चित की थी उसी का परिणाम रहा कि हमारे विद्यार्थी मेरिट में आए हैं।
उक्त परीक्षा में जिला स्तर पर कुल 2219 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से कक्षा 2, 3, 4, 5 प्राथमिक वर्ग से कुल 14 तथा कक्षा 6, 7, 8 माध्यमिक वर्ग से 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इस अनुसार कुल 24 विद्यार्थियों का चयन राज्य के मापदंडों के अनुसार किया गया है।