ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी अपने कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है। यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है. दरअसल, फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आई है. डिपार्टमेंट के ही कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप है। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
बताजा रहा है कि बुधवार को बीपीएड के तीसरे सेमेस्टर की छात्रा किसी काम से डिपार्टमेंट आई थी। मार्कशीट में कुछ कमी रहने पर वह लिपिक जितेंद्र सिंह भदोरिया से पूछने गई थी. छात्रा का आरोपा है कि लिपिक ने उसके साथ छेड़छाड़ की. जब उसने इसकी जानकारी अन्य साथियों को दी तो वे हंगामा करने लगे।
इधर, मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह चौहान, विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुलश्रेष्ठ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रा के शिकायत के आधार पर लिपिक को छेड़छाड़ करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।