मनासा। देश विदेश में ख्याति प्राप्त,नगर व जिले के गौरव पुर्व सांसद एवं साहित्य कार स्वर्गीय बालकवि बैरागी के 10 फरवरी सोमवार को उनके जन्मोत्सव पर डॉ व्ही एम संघ ई सोसायटी फॉर ह्यूमुनिटी के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन विजय मंगलम रिसोर्ट ( भाटखेड़ी बायपास) मनासा पर दोपहर 2 बजे से चार बजे तक होगी इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप मे विष्णु बैरागी ( वरिष्ठ पत्रकार एवं समीक्षक रतलाम) एवं माधुरी चौरसिया (प्रबंधक संचालक ज्ञानोदय, नीमच) की गौरवमय उपस्थित में होगा, उक्त जानकारी देते हुए डॉ व्ही एम संघ ई सोसायटी फॉर ह्यूमुनिटी के सचिव मंगेश संघ ई ने कहा की इस गौरवमयी कार्यक्रम में नगर के सभी काव्य प्रेमी के साथ ही नागरिकों से अपील है की उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय बालकवि बैरागी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करें।