शाजापुर। दिनांक 01.02.25 को सूचनाकर्ता सुमित्रा बाई ने अपनी बहन अनिता व उसके 02 वर्ष के लडके नैतिक के बस स्टेण्ड से चले जाने बात को लेकर थाना शुजालपुर सिटी पर सूचना की जिस पर से थाना शुजालपुर सिटी पर गुम इंसान क्र 09/2025 का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं प्रदेश स्तर पर गुम बालक बालिकाओ की दस्तयाबी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपुत एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय टीएस बघेल के मार्गदर्शन पर एसडीओपी महोदय शुजालपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
अपहृता की तलाश के लिये एसडीओपी महोदय के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पाठक के द्वारा गुमसुदा व उसके 02 वर्ष के लड़के की तलाश के लिये टीम गठित कर विभिन्न स्थानो पर पतारशी की जा रही थी। गुम इंसान मे थाना स्तर पर गठित टीम कर सुदृढ सूचना तंत्र की मदद से दिनांक 05.02.2025 को गुमसुदा अनिता बाई पति कमल सुर्यवंशी उम्र 23 साल जाति चमार निवासी ग्राम खेडा भमुरी थाना कोतवाली शाजापुर को उसके लडके नैतिक उम्र 02 साल को दस्तयाब किया गया । गुमशुदा द्वारा पारिवारिक कारणों से घर छोड़कर जाना बताया।
उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही मे निरी. प्रवीण कुमार पाठक, सउनि. छोटूलाल सिसोदिया, का. प्रआर 215 निहाल सिंह, आर 106 संदीप यादव एवं आरक्षक 254 दीपक साहु थाना सलसलाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।