नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल 7 फरवरी शुक्रवार को 11 केवी लाइन का मेंटेनेंस करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की विद्यूत सप्लाई प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 07.02.2025 (शुक्रवार) को 11 केवी लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केवी जेल फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी जेल फीडर बंद रहने से औद्योगिक क्षेत्र, पुलिस लाईन, स्कीम नं. 36 ए का कुछ एरिया आदी क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।