शाजापुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके ने शाजापुर पहुंची जहा पर उन्होंने शाजापुर आगर-मालवा और राजगढ़ जिलों की पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अब घरों में सीधे पाइपलाइन के जरिये पानी पहुंचाया जाएगा और स्टैंड पोस्ट से पानी सप्लाई नहीं होगी। मंत्री उइके ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश में पहली बार ग्रामीण जनों को घर बैठे शुद्ध पेयजल मिलेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक भी ग्रामीण घर पेयजल के लाभ से वंचित न रहे।कार्यों को मार्च 2025 तक शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं में नियमित फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए हैं। जिन गांवों में पेयजल की सर्वाधिक समस्या है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, मंत्री ने चिल्लर परियोजना के कामों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी शुरू करें। आगर-मालवा जिले में किए गए कार्यों की विशेष प्रशंसा की गई और कार्य पूर्ण होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराया जाएगा।