BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 12:48 pm
KHABAR : महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 125 दिवसीय विक्रमोत्सव का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री शेखावत और सीएम यादव करेंगे उद्घाटन, प्रसिद्ध कलाकारों की होगी प्रस्तुति, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी को 125 दिन चलने वाले विक्रमोत्सव का आगाज होगा। दशहरा मैदान पर शाम 7 बजे से होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री आनंदन शिवमणि, हंसराज रघुवंशी और शिवा-दल भोपाल की प्रस्तुति भी होगी।


महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया विक्रमोत्सव के तहत मध्यप्रदेश में सभी प्रमुख 51 महाशिवरात्रि मेलों का समारंभ, सिंहस्थ 2028 की रूपरेखा का लोकार्पण भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री आनंदन शिवमणि एवं हंसराज रघुवंशी और शिवादल की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। इसी दिन विक्रम व्यापार मेला, वस्त्रोद्योग, हाथकरघा उपकरणों की प्रदर्शनी, जनजातीय शिल्प, पारम्परिक व्यंजन एवं जनजातीय परंपरागत चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।


विक्रमोत्सव में होंगे यह कार्यक्रम
26 फरवरी से 30 जून तक 125 दिन चलने वाले विक्रमोत्सव में कई कार्यक्रम होंगे।
इसमें प्रदर्शनी, वेद अंताक्षरी, संगीत, नृत्य, नाटक, चित्र, मूर्तिकला, पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शामिल है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय विज्ञान समागम, अंतर्राष्ट्रीय इतिहास समागम, भारतीय बोलियों व हिन्दी भाषाई अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पुस्तकों के प्रकाशन भी होगा।
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के एप का लोकार्पण भी किया जा रहा है।
प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान सम्राट विक्रमादित्य राष्ट्रीय सम्मान एवं तीन राज्य स्तरीय सम्राट विक्रमादित्य शिखर सम्मान प्रदान किए जाएंगे।


विक्रमोत्सव का प्रथम चरण 26 फरवरी शिवरात्रि से सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा (30 मार्च) को सम्पन्न होगा। 30 मार्च को शिप्रा तट पर अलंकरण समारोह और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। इस मौके पर पुरातत्वविद डॉ.आरसी ठाकुर, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के प्रभारी निदेशक डॉ. रमण सोलंकी, कवि दिनेश दिग्गज मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE