गरोठ। ग्राम कल्पग्राम कोटड़ा बुजुर्ग स्थित अति प्राचीन कल्पवृक्ष स्थित कल्प नर्मदेश्वर महादेव का महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दोपहर 3 बजे से सामुहिक महाभिषेक किया जायेगा,सांय 7.30बजे महाआरती का आयोजन होगा। कल्पवृक्ष धाम पर अति प्राचीन दो विशाल वृक्ष स्थित है। जिनके बारे में मान्यता है कि इनकी उत्पति समुद्र मंथन के दौरान निकले रत्नों में से एक के रुप में हुई है। ऐसी भी मान्यता है कि इस चमत्कारी वृक्ष के नीचे बैठकर सच्चे मन से की गई मनोकामनाएं पूरी होती है।
स्थानीय लोग इस जोडे की शिव पार्वती के रुप में पूजा करते है। इसी स्थान पर 29 अक्टूबर 2020 को श्री श्री 1008 श्री मधुसुदनानंद जी महाराज द्वारा नर्मदेश्वर शिवलिंग व शिव-परिवार की स्थापना करवाई गई थी। तब से यह स्थान जन सामान्य की आस्था के केन्द्र के रुप में उभरा है और दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर आते है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप भी इस दिव्य अलौकिक स्थान के दर्शनार्थ अवश्य पधारें।