मंदसौर। पिछले तीन-चार दिनों से सर्द मौसम का दौर जारी है। बुधवार को भी दिन में धूप खिलने के साथ ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार ने बताया कि गुरुवार से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अगले दो दिन तक तापमान बढ़ा हुआ रहेगा। वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। रैकवार ने बताया कि फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होते हैं। इसी कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।