नीमच। शहर के एसपी कार्यालय तक एक मारपीट के मामले की शिकायत पहुंची है। पीड़ित मोहन सिंह पिता अमृतराम जाति जाट आयु 65 वर्ष निवासी धोकलखेडा जिला नीमच ने आवेदन सौंप आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 25 फरवरी को सुबह 10 बजे उसकी माता भैंसों को पानी पिलाने के लिए गई थी।
इसी दौरान वहां पहले से घात लगातार बैठे गोपाल सिंह जाट पिता अमृतराम, मुन्नीबाई जाट पति गोपाल सिंह, जवान सिंह जाट पिता गोपाल सिंह जाट, सुनिता जाट पति गोपाल सिंह निवासीयान- धोकलखेडा जिला नीमच ने मेरी माता जिनकी आयु 95 वर्ष है उनके साथ गभीर रूप से मारपीट की, जिससे उनके कंधे के उपर की हड्डी टूट गई व सिर में भी गंभीर चोट आकर उनके लगभग 4 टांके आए हैं जो कि अभी जिला चिकित्सालय नीमच में भर्ती है। जब मैं व मेरी पुत्र बीच बचाव करने गई तो आरोपियों ने लट्ठ व कुल्हाड़ी से मुझ पर भी हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में मुझे पैर व पीठ पर गंभीर चोट आई है। वहीं मेरी पुत्री शिवकन्या के हाथ में भी गंभीर चोट आई है। यह आरोपी मेरे ही परिवार के लोग है, जिनसे मेरा सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।
उक्त घटना के संबंध में मुझ प्रार्थी ने पुलिस थाना जीरन पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जहां से पुलिस ने उन लोगों पर कार्रवाई भी की है। किन्तु उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार नही किया गया है, इस कारण उनके हौसले बुलन्द हो रहे हैं। आज दिनांक 26 फरवरी को भी अनावेदकगणों ने मुझ प्रार्थी को धमकी दी है कि घर आया तो तुझे बहुत बुरा मारेंगे।