नीमच। आदिवासी भील समाज सेवा संगठन नीमच के तत्वाधान में आज शबरी माता की जन्म जयंती का महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नीमच के मनासा रोड स्थित शबरी माता आश्रम से एक भव्य चल समारोह निकाला गया।
शोभायात्रा में शामिल समाजजनों ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। यह कार्यक्रम लगातार नौवें वर्षों से प्रतिवर्ष परंपरागत ढंग से हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। चल समारोह शबरी माता आश्रम से प्रारंभ होकर नीमच सिटी, पिपली चौक, यादव मंडी, पेट्रोल पंप और शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ शबरी आश्रम पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। सभा में महिलाओं की शिक्षा और सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई।