BREAKING NEWS
NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<     KHABAR : एमपी में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं.. <<     शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ढकलगांव की.. <<     KHABAR : प्रीमियम जमा, फिर भी नहीं मिला बीमा...,.. <<     KHABAR : आराध्य देव के देवरे पर अतिक्रमण का आरोप,.. <<     BIG NEWS : जनसुनवाई में छलका फरियादियों का दर्द,.. <<     KHABAR : उज्जैन में बारिश के बीच गूंजे बम भोले के.. <<     BIG NEWS : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 14 सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 1:51 pm
KHABAR : रामपुरा में निभाई अनूठी परम्परा, पूर्व संध्या पर वाहन रैली तो महाशिवरात्रि पर शाही अंदाज में निकाली बारात, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में यहां अनूठी परंपरा होती है। काशी विश्वनाथ मंदिर काल भैरव मठ से बाबा विश्वनाथ की बारात महाकाल उत्सव समिति के द्वारा निकाली जाती है। वहीं दुर्गासागर तालाब के समीप स्थित चौमुखी महादेव समिति द्वारा बारात का स्वागत सत्कार किया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व पर इस अनूठी परंपरा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में भक्तगण एकत्रित होते हैं। पावन पर्व की पूरी संध्या पर महाकाल उत्सव समिति के द्वारा एक वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नवयुवक व नवयुतियां ने हिस्सा लिया। लंबी कतार व खुली जीप में सवार होकर शिव भक्तों ने श्वेत वस्त्र तथा सिर पर भगवा साफों में जय श्रीराम व हर हर महादेव के जय घोष के साथ रैली नगर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई काशी विश्वनाथ मंदिर काल भैरव मठ परिसर पहुंची बाद रैली का समापन किया गया। वहीं दूसरे दिन समिति के तत्वाधान में भगवान काशी विश्वनाथ की बारात शाही अंदाज में काल भैरव मठ से निकली। जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्त गण महिला पुरुष शामिल हुए शाही बारात का मुख्य आकर्षण स्वांगधारी कलाकारो की प्रस्तुतियां रही। गाजे-बाजे ढोल-ढमाको की धुन पर भक्त गण नाचते हुए चल रहे थे। जगह-जगह शाही बारात का स्वागत विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया। कई स्थानों पर फलिहारी, पानी व चाय की व्यवस्था भी बारातियों के लिए की गई थी ।
शाही बारात चौमुखी महादेव मंदिर परिसर में पहुँची तो समिति द्वारा बारात का स्वागत रंगारंग आतिशबाजी व फुल माला पहनाकर अगवानी की गई। पश्चात महाप्रसादी भंडारा शुरू किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाद महाआरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE